भाजपा पूर्व मंडल अध्यक्ष पर जानलेवा हमला, ट्रॉमा सेंटर रेफर
जौनपुर, मई 25 -- सिकरारा (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के दुदौली नहर पुलिया के पास रविवार रात पुरानी रंजिश को लेकर भाजपा के पूर्व मंडल अध्यक्ष अजय कुमार मिश्रा पर मनबढ़ों ने धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर दिया। हमलावर उन्हें अधमरा छोड़कर फरार हो गए। घटना करीब साढ़े आठ बजे की बताई जा रही है। हमले में अजय मिश्रा के सिर में गंभीर चोटें आईं। परिजनों और ग्रामीणों की मदद से उन्हें उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए वाराणसी स्थित ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। घटना के संबंध में पीड़ित के पिता राजेश मिश्रा ने सिकरारा थाने में तहरीर देकर गांव के ही हिमांशु गिरी पुत्र आनंद गिरी, बम-बम मिश्रा पुत्र जज्जे मिश्रा तथा शिवा यादव पुत्र उमेश यादव पर घात लगाकर हमला करने का आरोप लगाया है। तहरीर में कह...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.