कानपुर, मई 1 -- कानपुर। बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष कुमारी मायावती के निर्देश पर भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष कानपुर ग्रामीण अवधेश कोरी, राजेश पाल ने अपने समर्थकों के साथ बसपा की सदस्यता ग्रहण की। कानपुर मंडल के मुख्य मंडल प्रभारी नौशाद अली ने उनको बीएसपी का पटका पहनाकर सदस्यता दिलाई। अवधेश कोरी ने प्रतीक चिन्ह देकर नौशाद अली को भेंट किया। नौशाद अली ने कहा कि भाजपा की नीतियों से जनता आजित हो चुकी है। इस दौरान बसपा नेता जितेंद्र संखवार, कुलदीप भदौरिया, रमेश कमल, मंजीत पाल, सुनील पाल, अनिल पाल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.