बरेली, मार्च 9 -- शिक्षिका पत्नी ने भाजपा पार्षद एवं नगर निगम के पूर्व उपसभापति महेश राजपूत के खिलाफ थाना इज्जतनगर में दहेज उत्पीड़न और मारपीट के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है। शाही के ग्राम दुनकी में रहने वाली बेसिक शिक्षा विभाग में सहायक अध्यापिका पार्वती देवी ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 26 जून 2023 को नगरिया परीक्षित वार्ड-51 निवासी महेश राजपूत से हुई थी। उनके पति महेश राजपूत वर्तमान में वार्ड-51 के पार्षद और नगर निगम के पूर्व उपसभापति हैं। पार्वती ने आरोप लगाया है कि शादी के बाद से ही पति का व्यवहार उनके प्रति ठीक नहीं रहा और छोटी-छोटी बातों को लेकर उन्हें प्रताड़ित करने लगे। शादी में दिए गए दहेज से भी उनके पति संतुष्ट नहीं थे और अतिरिक्त दहेज की मांग करते रहते थे। विरोध करने पर उनसे गालीगलौज कर मारपीट की जाती थी। पांच मार्च की शाम...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.