कानपुर, मई 24 -- चकेरी, संवाददाता। श्याम नगर में भाजपा पार्षद के भतीजे ने पुराना मुकदमा वापस न लेने पर पीड़ित के घर का मेनगेट कार से टक्कर मारकर तोड़ा। इस पर पीड़ित बाहर निकला तो आरोपित ने अपने एक साथी के साथ मिलकर पीड़ित से मारपीट की। जिसके बाद पीड़ित ने चकेरी थाने में शिकायत की। आरोप है कि मामले में सत्तापक्ष पार्षद के होने के चलते श्याम नगर चौकी प्रभारी पहले टरकाते रहे। फिर पुलिस कमिश्नर से शिकायत करने पर आरोपितों के खिलाफ मामला दर्ज हुआ। दहेली सुजानपुर के जवाहरपुरम निवासी आशीष पवार के अनुसार वर्ष 2021 में उन्होने श्वान को पीटने पर आरोपित इलाके के शिवेंद्र चौहान, प्रवेंद्र चौहान समेत उनके दो साथियों के खिलाफ चकेरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। यह भी पढ़ें- मारपीट में चार पर केस दर्ज इसको लेकर पिछले पांच साल से आरोपित मुकदमा वापस लेने ...