लखनऊ, अप्रैल 4 -- विक्रमादित्य महात्मा गांधी वार्ड 17 के उदयगंज में डायमंड डेरी पार्क में ओपन जिम शनिवार को जनता को सौंप दिया गया। इस पार्क का उद्घाटन महापौर सुषमा खर्कवाल, वित्त संसदीय मंत्री सुरेश खन्ना को करना था, लेकिन किसी कारण से वे नहीं आ सके। इसके बाद नगर निगम के उपनेता सदन सुशील तिवारी पम्मी, पार्षद अमित चौधरी, नामित पार्षद रूप अग्रवाल, उपविजेता पार्षद प्रत्याशी सुमित रावत, राहुल, दीपांशु सहित बीजेपी की टीम ने पार्क को लोकार्पित किया। इसके लिए पार्षदों की टीम ने लखनऊ के सांसद और रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, डिप्टी सीएम, बृजेश पाठक, प्रभारी मंत्री सुरेश खन्ना, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी, महापौर सुषमा खर्कवाल और भाजपा नेता नीरज सिंह को धन्यवाद दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...