जमशेदपुर, सितम्बर 7 -- जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण प्रक्रिया के दौरान बड़े पैमाने पर धांधली और अनियमितता बरतने का आरोप लगाया गया है। कांग्रेस के जिला महासचिव अनूप मिश्रा ज्योति ने भाजपा पर आरोप लगाया कि वह चुनावी प्रक्रिया को प्रभावित करने के लिए नियम-कायदे को ताक पर रखकर फॉर्म-7 (नाम काटने हेतु) का बड़े पैमाने पर दुरुपयोग कर रही है। तिलक पुस्तकालय में शनिवार को संवाददाताओं को उन्होंने बताया कि भाजपा के बीएलए-2 बीएलओ पर जबरन फॉर्म-7 जमा लेने का दबाव बना रहे हैं। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि बूथ संख्या 162 पर लगभग 80, 182 पर 50 और बूथ नंबर 204 पर 38 फॉर्म बीएलओ पर जमा करने का दबाव बनाया गया है। उन्होंने आरोप लगाया कि क्षेत्राधिकार का भी दुरुपयोग किया जा रहा है। निर्वाचन आयोग के स्पष्ट नियमानुसार, जिस ...