भाजपा पर किताब घोटाले का आरोप लगा रहे थे AAP नेता, इधर पकड़ी गई स्पेलिंग मिस्टेक; दिया मजेदार जवाब
नई दिल्ली, अक्टूबर 26 -- आम आदमी पार्टी (आप) के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने दिल्ली की रेखा गुप्ता सरकार पर किताब घोटाले के आरोप लगाए हैं। दिल्ली के शिक्षा मंत्री आशीष सूद ने इन आरोपों को सिरे से खारिज किया है। सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव सौरभ भारद्वाज अपने एक्स हैंडल के जरिए भी लगातार इस मुद्दे पर अपनी बात रख रहे हैं। आप नेता ने 25 अक्टूबर को एक्स पर एक पोस्ट शेयर की थी जो कि अंग्रेजी में थी। इस पोस्ट में कुछ शब्द ऐसे थे जिनमें स्पेलिंग मिस्टेक थी। एक यूजर ने उनकी यह गलती पड़ ली और उन्हें टैग करते हुए सही स्पेलिंग बताई।किन दो शब्दों की स्पेलिंग पर यूजर ने घेरा? यूजर ने सौरभ भारद्वाज से कहा कि 'सर यह PENALTY होता है PENELTY नहीं। इसके अलावा MINISTER होता है MINSITER नहीं। अगर 'आप' के पूर्व मंत्री की स्पेलिंग इतनी खराब है तो यह उन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.