पटना, मार्च 11 -- बिहार में होने वाले राज्यसभा चुनाव को लेकर भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्राऔर छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा बुधवार को पटना पहुंचे। उन्होंने पटना एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में कहा कि राज्यसभा की सभी पांच सीटें एनडीए के खाते में आएंगी। हमें संख्या बल की कोई चिंता नहीं है। उन्होंने यह भी कहा कि जनता ने पहले ही अपना पूर्ण आशीर्वाद भाजपा को दिया है। पांचवीं सीट के लिए एनडीए के तीन विधायक कम हैं, के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मनोभाव पर मतदान होता है। प्रतिबद्धताओं के आधार पर मतदान होता है। देश को आगे बढ़ाने के संकल्प पर मतदान होता है। विधायक अपनी इच्छा से मतदान करते हैं। एनडीए की सरकार बिहार में जो विकास कार्य कर रही है, बहुत अच्छा परिणाम हमलोगों का आएगा। मालूम हो कि राज्यसभा चुनाव के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.