लखनऊ, फरवरी 1 -- भाजपा महानगर कार्यालय पर रविवार को केंद्रीय बजट का लाइव प्रसारण किया गया। शहर के अलग-अलग स्थानों पर बड़ी स्क्रीन पर बड़े ओहदेदारों ने बजट देखा। एमएलसी मुकेश शर्मा ने पूर्व मंडल, विधायक डॉ. नीरज बोरा ने इंजीनियरिंग कॉलेज चौराहा, पूर्वी विधायक ओपी श्रीवास्तव ने इंदिरा नगर में बजट का प्रसारण देखा। महानगर अध्यक्ष आनन्द द्विवेदी ने बजट को ऐतिहासिक बताया। विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने की दिशा में बड़ा कदम बताया। विधायक ओपी श्रीवास्तव ने इंदिरा नगर सी ब्लॉक में प्रसारण के दौरान स्वास्थ्य, आयुष, शिक्षा, खेल, महिला सशक्तिकरण और इंफ्रास्ट्रक्चर पर केंद्रित बजट करार दिया। इस दौरान महिला मोर्चा अध्यक्ष सीता नेगी, मंडल अध्यक्ष रीना चौरसिया, मधुबाला चौधरी, जीडी शुक्ला, पार्षद राकेश मिश्रा, रामकुमार वर्मा आदि थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.