कुशीनगर, अगस्त 9 -- कुशीनगर। भाजपा प्रदेश नेतृत्व द्वारा प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को विभिन्न क्षेत्रों एवं मोर्चों का प्रभारी बनाए जाने पर हाटा में भाजपाइयों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। पूर्व जिलाध्यक्ष जयप्रकाश शाही के नेतृत्व में आयोजित बैठक में पार्टी पदाधिकारियों ने नवनियुक्त प्रभारियों को शुभकामनाएं दीं। भाजपा नेताओं ने रमेश सिंह को वाराणसी क्षेत्र, अभिजीत मिश्र को गोरखपुर क्षेत्र, कामेश्वर सिंह को महिला मोर्चा तथा धर्मेंद्र सिंह को अनुसूचित मोर्चा का प्रभारी बनाए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त की। कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रदेश नेतृत्व के इस निर्णय से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा पार्टी की गतिविधियों को गति मिलेगी। इस दौरान भाजपा जिला कोषाध्यक्ष नंदकिशोर नाथानी, टेकुआटार मंडल अध्यक्ष राजेश राव, मोतीचक मंडल महामंत्री अरुण पांडेय, राघवेन्द...