गोरखपुर, फरवरी 17 -- गोरखपुर। रानीडीहा स्थित भाजपा कार्यालय पर मंगलवार को जिला स्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित की गई है। भूमि विकास बैंक के निवर्तमान सभापति संतराज यादव ने बतौर मुख्य अतिथि मार्च महीने में प्रदेश, मंडल और जिले स्तर पर होने वाले प्रशिक्षण को लेकर टिप्स दिया। प्रशिक्षण कार्यशाला में समस्त जिला पदाधिकारी, मण्डल अध्यक्ष व मण्डल महामंत्री, सभी मोर्चों के जिलाध्यक्ष सहित प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे। इसी क्रम में महानगर की तरफ से एनेक्सी भवन में आयोजित कार्यक्रम में महानगर संयोजक राजेश गुप्ता ने कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...