रांची, अप्रैल 14 -- नामकुम, संवाददाता। रांची जिला भाजपा पूर्वी के पुनर्गठन के बाद सांसद प्रतिनिधि, उपाध्यक्ष, कोषाध्यक्ष, प्रज्ञा भारती को जिला मंत्री और राजीव रंजन को खिजरी मंडल उपाध्यक्ष बनाए जाने पर मंगलवार को सम्मानित किया गया। श्रीराम कथा ज्ञान यज्ञ के मंच पर लाल साहब कॉलोनी वासियों ने अभिनंदन समारोह आयोजित कर सभी नव नियुक्त पदाधिकारियों का स्वागत किया। इस दौरान उन्हें अंगवस्त्र पहनाकर सम्मानित किया गया। नव नियुक्त पदाधिकारियों ने संगठन को मजबूत करने और आगे बढ़ाने के लिए सक्रिय रूप से कार्य करने की बात कही। मौके पर रमाकांत सिंह, अनिल सिंह, बिपिन सिंह, प्रभाकर चौबे, शत्रुघ्न तिवारी, अनिरुद्ध पांडेय, रामतपस्या सिंह, रंजीत सिंह, अनंत नारायण, नीरज कुमार, अनिल राम सहित अन्य मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...