सोनभद्र, जून 22 -- सोनभद्र, संवाददाता। समाजवादी मुलायम सिंह यादव यूथ की मासिक बैठक रविवार को यूथ के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान संगठन की मजबूती को लेकर रणनीति बनाई गई।सपा के जिलाध्यक्ष राम निहोर यादव ने कहा कि समाजवादी पार्टी का रीड नौजवान ही होते हैं। इसलिए नौजवानों की जिम्मेदारी है कि सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव की नीतियों को घर-घर जाकर बताते हुए संगठन को मजबूत करने का काम करें, जिससे आगामी विधानसभा चुनाव में सपा को ऐतिहासिक जीत हासिल हो सके। सपा यूथ के जिलाध्यक्ष सत्यम पांडेय ने कहा कि हम सभी नौजवानों की जिम्मेदारी है कि समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के आदेशों को जनता तक पहुंचने का काम करें। कहा कि केंद्र एवं प्रदेश की भाजपा सरकार देश के नौजवानों के साथ सौतेला व्यवहार कर ...