भाजपा ने UP जिताने का जिम्मा इन नेता पर छोड़ा, बिहार में दिखा चुके हैं जलवा
नई दिल्ली, अगस्त 19 -- भाजपा ने सबसे भरोसेमंद चेहरों में शुमार विनोद तावड़े को यूपी की कमान सौंपी है। तावड़े बीते दो वर्ष से अनौपचारिक रूप से यूपी में पार्टी संगठन का प्रभार देख रहे थे। मंगलवार को भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन ने उन्हें विधिवत रूप से यूपी भाजपा का प्रभारी नियुक्त कर दिया। बिहार में अपना संगठन कौशल दिखा चुके विनोद तावड़े को अब नेतृत्व ने यूपी में पार्टी की हैट्रिक के लिए जमीन तैयार करने की जिम्मेदारी सौंपी है। राष्ट्रीय मंत्री जगदीश ईश्वरभाई पटेल को यूपी का सह प्रभारी बनाया गया है। पार्टी ने सोमवार को ही उन्हें दोबारा राष्ट्रीय महामंत्री नियुक्त किया था। इसके 24 घंटे बाद ही उन्हें यूपी का प्रभारी बना दिया है। भाजपा ने उन्हें 2022 में बिहार का प्रभारी नियुक्त किया था। तब वहां नीतीश कुमार एनडीए सरकार के मुख्यमंत्री थे। तावड़े ने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.