भाजपा ने 20 हजार कार्यकर्ताओं को दिया संगठनात्मक प्रशिक्षण
पटना, मई 31 -- बिहार भाजपा का पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान 2026 रविवार को संपन्न हो गया। दो मई से प्रारंभ होकर एक माह तक चले इस महाअभियान में राज्य के सभी 52 संगठनात्मक जिलों में जिला प्रशिक्षण वर्ग आयोजित किए गए। इनसमें लगभग 20 हजार कार्यकर्ताओं को वैचारिक और संगठनात्मक प्रशिक्षण मिला। प्रत्येक प्रशिक्षण वर्ग दो दिन एवं एक रात्रि का था, जिसमें जिला स्तर एवं उससे ऊपर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों, मोर्चा पदाधिकारियों, मंडल अध्यक्षों, मंडल पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। विभिन्न जिलों में आयोजित सत्रों को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के साथ मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, प्रदेश संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया के अलावा केंद्रीय राज्य मंत्री, प्रदेश के मंत्री और सांसदों ने संबोधित ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.