रांची, मार्च 11 -- रांची, हिन्दुस्तन ब्यूरो। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मुख्य प्रवक्ता लाल किशोर नाथ शाहदेव ने गैस सिलेंडर पर भाजपा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा के बयान को झूठ का पुलिंदा करार दिया। उन्होंने कहा है कि जब भी भाजपा सरकार की नीतियों की पोल खुलती है, वे विपक्ष पर भ्रम फैलाने का आरोप मढ़ देते हैं। उन्होंने कहा कि जनता भूली नहीं है कि भाजपा ने 400 रुपये के सिलेंडर को 1100 के पार पहुंचाया था। आज जब लोग महंगाई से त्रस्त हैं और आपूर्ति बाधित हो रही है, तो भाजपा नेता इसे भ्रम बता रहे हैं। सच्चाई यह है कि मोदी सरकार की गलत नीतियों के कारण आम जनता के चूल्हे ठंडे पड़ रहे हैं। लाल किशोर नाथ शाहदेव ने कहा कि भाजपा नेता का यह कहना कि कालाबाजारी नहीं हो रही, यह हास्यास्पद है। जब भी बाजार में किसी वस्तु की कृत्रिम किल्लत पैदा होती है, उसका स...