रांची, अक्टूबर 7 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। प्रदेश भाजपा ने बुधवार को हरमू चौक का नामकरण 'विकसित भारत संकल्प चौक' किया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू के नेतृत्व में भाजपा नेताओं ने गाजे-बाजे के साथ चौक पर जाकर कार्यक्रम किया। यहां पर साहू ने कहा कि 2047 तक भारत को आत्मनिर्भर राष्ट्र बनाना केंद्र सरकार सहित देशवासियों का संकल्प है। इसी भावना को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हरमू चौक का नामकरण 'विकसित भारत संकल्प चौक' किया गया है। अब यह चौक लोगों को हर दिन विकसित भारत के लक्ष्य और राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका की याद दिलाता रहेगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब समाज के हर वर्ग की इसमें भागीदारी होगी। यह भी पढ़ें- Ranchi News: आजयगढ़ में विकसित भारत के संकल्प के साथ निकली सेवा ज्योति यात्रा कार्यक्रम में र...