मुजफ्फर नगर, अप्रैल 29 -- पुरकाजी कस्बे में जन आक्रोश महिला सम्मेलन वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर के आवास पर आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी शामिल हुए। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर ने मुख्य अतिथितियों का धार्मिक मूर्ति देकर सम्मान किया। भाजपा नेता भारत भूषण खुल्लर द्वाराआयोजित कार्यक्रम में पूर्व विधायक प्रमोद ऊटवाल ने महिलाओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार ने महिलाओं को 33 प्रतिशत की हिस्सेदारी को लेकर विपक्ष ने विरोध किया है। जबकि सरकार इस बिल को लागू करना चहाती है। विपक्ष महिला विरोधी है। इसको लेकर महिलाओं में आक्रोश है। यह भी पढ़ें- महिला आरक्षण बिल के समर्थन में निकाली रैली भाजपा जिला अध्यक्ष सुधीर सैनी ने कहा कि यह सरकार गरीब लोगों को समर...