रामपुर, अप्रैल 7 -- रामपुर। भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को भाजपा का स्थापना दिवस मनाया गया। मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी और कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे पूर्व विधायक शिव बहादुर सक्सेना दीप प्रज्ज्वलन और वंदे मातरम गीत के साथ कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि मुख्तार अब्बास नकवी ने कहा कि भाजपा एक ऐसी राष्ट्रवादी पार्टी है,जिसने हमेशा देशहित को सर्वोपरि रखा है। उन्होंने कहा कि पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संकल्प के साथ कार्य करता है। उत्तर प्रदेश सरकार में राज्य मंत्री बलदेव औलख ने कहा कि केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही भाजपा का लक्ष्य है।भाजपा जिला अध्यक्ष हरीश गंगवार ने कहा कि भाजपा का स्थापना दिवस हम सभी कार्यकर्ताओं के ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.