विकासनगर, अप्रैल 11 -- सेलाकुई,संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं ने सहसपुर विधानसभा क्षेत्र में गांव चलो, बस्ती चलो अभियान के अंतर्गत स्वच्छता अभियान चलाकर जनजागरूकता का संदेश दिया। सुद्दोवाला मंडल की मांडूवाला ग्राम सभा में राज्य मंत्री भुवन विक्रम डबराल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने गांव में साफ-सफाई कर स्वच्छता का महत्व बताया। इस दौरान मंदिर परिसर की सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया गया। अभियान में मंडल अध्यक्ष सुखदेव फरस्वान, नरगिस कश्यप, विजय बिष्ट, यशपाल कैंतूरा, अमन राणा, पूरण सिंह, राजेंद्र, ममता ठाकुर, किरण पंवार, उर्मिला देवी और शांति प्रभा सहित कई कार्यकर्ता शामिल रहे।-
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.