बांदा, मार्च 31 -- बांदा । संवाददाता छह अप्रैल को भाजपा मनाये जाने वाले स्थापना दिवस की तैयारी बैठक की। बैठक भाजपा जिला कार्यालय में जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि राष्ट्रीय परिषद सदस्य संतोष गुप्ता व जिलाध्यक्ष कल्लू सिंह राजपूत ने कहा कि आगामी 6 अप्रैल को पार्टी का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया जायेगा। जिला महामंत्री ममता मिश्रा ने संचालन करते हुए आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा प्रस्तुत की। बताया कि 6 अप्रैल को घर घर पार्टी का ध्वज फहराया जायेगा। गोष्ठियां आयोजित की जायेंगी l

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...