औरैया, अप्रैल 6 -- औरैया। संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का स्थापना दिवस सोमवार को जनपद में धूमधाम से मनाया गया। तुर्कीपुर स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम की शुरुआत पार्टी का झंडा फहराकर और मिठाई वितरण के साथ हुई। इस दौरान वरिष्ठ कार्यकर्ताओं एवं नामित सभासदों का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में आयोजित गोष्ठी को संबोधित करते हुए राज्यसभा सांसद गीता शाक्य ने कहा कि भाजपा एक राष्ट्रवादी राजनीतिक दल है, जो भारत को सुदृढ़, समृद्ध और शक्तिशाली राष्ट्र बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने बताया कि पार्टी की स्थापना 6 अप्रैल 1980 को नई दिल्ली के कोटला मैदान में हुई थी, जिसके प्रथम अध्यक्ष अटल बिहारी वाजपेई बने। उन्होंने कहा कि भाजपा ने भारतीय राजनीति को नए आयाम दिए और विकास आधारित राजनीति की नींव रखी।जिला अध्यक्ष सर्वेश कठेरिया ने कहा कि ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.