रांची, फरवरी 18 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। भाजपा के विधि प्रकोष्ठ के संयोजक सुधीर श्रीवास्तव के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने निर्वाचन आयोग में वार्ड 18 से प्रत्याशी सोमवित माजी एवं उनके समर्थकों के खिलाफ शिकायत दर्ज करायी। सुधीर ने बताया कि एक सभा में जिसमें सोमवित माजी का फोटो लगा है, वहां उनके समर्थन में मतदान करने लिए तीन हजार रुपये प्रति वोट की घोषणा की जा रही है। उस घोषणा का वीडियो भी पेन ड्राइव में आयोग को उपलब्ध कराया गया। श्रीवास्तव ने बताया कि खुलेआम प्रति वोट पैसे देने के वीडियो से वार्ड 18 के मतदाता भयभीत हैं। प्रतिनिधिमंडल ने आयोग से आग्रह किया कि सोमवित एवं प्रति मत तीन हजार की घोषणा करने वाले व्यक्ति के खिलाफ कारवाई हो। आयोग ने जांच का आश्वासन दिया है। प्रतिनिधिमंडल में अनिल कुमार सिंह भी थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...