भाजपा ने सेवा ज्योति यात्रा को लेकर बनाई रणनीति
गोपालगंज, अक्टूबर 2 -- गोपालगंज। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर प्रस्तावित 'सेवा ज्योति यात्रा सह विकसित भारत संकल्प सभा' को लेकर भाजपा ने संगठनात्मक तैयारियां तेज कर दी हैं। शुक्रवार को जिलाध्यक्ष संदीप कुमार गिरि की अध्यक्षता में हुई बैठक में प्रदेश महामंत्री सरोज रंजन पटेल की मौजूदगी में कार्यक्रम को लेकर रणनीति बनाई गई।
कार्यक्रम की तैयारी मंडल से बूथ स्तर तक जनसंपर्क, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी और कार्यक्रम स्थल की व्यवस्था को लेकर पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। मौके पर सरोज रंजन पटेल ने कहा कि सेवा और समर्पण के माध्यम से समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना संगठन का संकल्प है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पूरी सक्रियता के साथ कार्यक्रम की तैयारी में जुटने का आह्वान किया।
अनुशासन और समर्पण पूर्व मंत्री रामप्रवेश राय न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.