जामताड़ा, मार्च 19 -- भाजपा ने सीएम हेमंत सोरेन का पुतला फूंका जामताड़ा,प्रतिनिधि।भारतीय जनता पार्टी की ओर से गुरुवार शाम को शहर के टावर चौक पर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का पुतला दहन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने किया। मौके पर जिला अध्यक्ष सुमित शरण ने कहा कि झारखंड विधानसभा में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन द्वारा सनातन संस्कृति एवं पूजा पद्धति को लेकर की गई टिप्पणी आस्था पर चोट है। उन्होंने इसे करोड़ों हिंदुओं की भावनाओं के साथ खिलवाड़ बताया। उन्होंने सवाल उठाया कि यदि पूजा पद्धति पर आपत्ति है तो मुख्यमंत्री स्वयं मंदिरों में पूजा-अर्चना क्यों करते हैं। उन्होंने आगे कहा कि जामताड़ा विधायक सह मंत्री डॉ इरफान अंसारी भी समय-समय पर धार्मिक मुद्दों पर कटाक्ष करते हैं। जबकि चुनाव के दौरान मंदिरों का दौरा करते नजर आ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.