साहिबगंज, मई 12 -- साहिबगंज। भाजपा की ओर से मंगलवार को यहां जनाक्रोश रैली निकाली गई। रैली स्थानीय चौक बाजार स्थित अमख पंचायत भवन के पास से निकाल कर नगर भ्रमण करते भाजपा कार्यकर्ता समाहरणालय तक जाकर विरोध प्रदर्शन किया। भाजपा कार्यकर्ता रैली के माध्यम से राज्य में गंभीर विद्युत संकट व बिजली की लचर आपूर्ति व पेयजल संकट को दूर करने की मांग राज्य सरकार से की। रैली का नेतृत्व जिलाध्यक्ष गौतम यादव ने किया। मौके पर दुमका के पूर्व सांसद सुनील सोरेन, पूर्व विधायक लोबिन हेम्ब्रम आदि मौजूद थे। रैली में शामिल महिला कार्यकर्ताओं ने माथे पर घड़ा रख कर जलसंकट पर विरोध जताया। सड़क पर रैली गुजरने के दौरान एवं समाहरणालय के सामने कुछ देर तक भाजपा कार्यकर्ताओं ने मांगों को लेकर नारेबाजी की । इसके बाद मुख्यमंत्री के नाम संबोधित ज्ञापन अपर समाहर्ता गौतम कुमार भग...