नोएडा, जुलाई 14 -- ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। भाजपा जिला इकाई के अंतर्गत आने वाले ग्रेटर नोएडा, दादरी नगर, जेवर, रबूपुरा, जारचा, बादलपुर व कासना सात मंडलों की कार्यकारिणी की सोमवार को घोषणा की गई। पार्टी के प्रति समर्पित एवं मेहनती कार्यकर्ताओं को कार्यकारिणी में जगह दी गई है। जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा ने बताया कि दादरी मंडल का अध्यक्ष धीर सिंह राणा, बादलपुर मंडल का अध्यक्ष महेंद्र सिंह नागर, दादरी नगर का मंडल अध्यक्ष राजीव सिंघल, कासना मंडल का अध्यक्ष दिनेश भाटी, दनकौर मंडल का अध्यक्ष गजेंद्र सिंह, रबूपुरा मंडल का अध्यक्ष सुनील सिंह, ग्रेटर नोएडा का मंडल अध्यक्ष अर्पित तिवारी को बनाया गया है। इस अवसर पर वीरेंद्र भाटी, कर्मवीर आर्य, दिनेश भाटी, अर्पित तिवारी, गजेंद्र सिंह, सुनील सिंह, राजीव सिंघल आदि उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.