पीलीभीत, जून 7 -- भाजपा नगर मंडल की मासिक बैठक में सरल एप पर चर्चा की। सरल एप के बारे में जानकारियों पर चर्चा करते हुए इस पर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। नगराध्यक्ष इंद्रेश चौहान ने आयुष मिश्रा को नगर मंडल प्रभारी का दायित्व दिया। साथ ही नगर महामंत्री पीयूष अग्रवाल ने आगामी दिनों में होने वाले संगठन के आवाहन पर प्रस्तावित कार्यक्रमों की जानकारियां दीं। इसमें बताया गया कि जो कार्यक्रम नगर मंडल में होने हैं उनका प्रारूप क्या होगा। सभी पदाधिकारी सेक्टर संयोजक कार्यकर्ताओं को विस्तार से बिंदुवार जानकारियां दी गई। अंत में नगर अध्यक्ष द्वारा कार्यक्रम की रूपरेखा के विषय में बताया गया। आज नगर मंडल की मासिक बैठक में नगर प्रभारी, नगर अध्यक्ष, नगर महामंत्री, नगर मंत्री, नगर मीडिया प्रभारी और अन्य कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की...