पूर्णिया, अप्रैल 12 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता।रजनी चौक स्थित ठाकुरबाड़ी सामुदायिक भवन में भारतीय जनता पार्टी द्वारा महान समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला अध्यक्ष प्रकाश दास के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यकारी जिला अध्यक्ष संजीव सिंह, प्रदेश महामंत्री राकेश कुमार, पूर्व जिला अध्यक्ष मनोज सिंह, समाजसेवी डॉ. संजीव कुमार, संत मुरारी दास तथा जिला महामंत्री संजय पोद्दार मंचासीन रहे। मुख्य वक्ताओं ने अपने संबोधन में महात्मा ज्योतिबा फुले के सामाजिक समरसता, शिक्षा के प्रसार एवं शोषित-वंचित वर्ग के उत्थान हेतु किए गए ऐतिहासिक कार्यों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि फुले जी का जीवन समाज में समानता, न्याय और शिक्षा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.