पटना, मार्च 30 -- बिहार भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने सोमवार को मॉरीशस के राष्ट्रपिता शिवसागर रामगुलाम की 125वीं जयंती मनाई। पटना के गांधी मैदान स्थित रामगुलाम चौक पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी, दोनों उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा, पटना की महापौर सीता साहू सहित बड़ी संख्या में भाजपा के नेता-कार्यकर्ता उपस्थित थे। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि बिहार की मिट्टी से जुड़े रामगुलाम जी केवल मॉरीशस के राष्ट्रपिता ही नहीं थे, बल्कि वे उस विचारधारा के प्रतीक थे, जिसने स्वतंत्रता, स्वाभिमान और वैश्विक भारतीय पहचान को नई दिशा दी। रामगुलाम जी ने अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष कर मॉरीशस को न सिर्फ आजादी दिलाई, बल्कि वहां के पहले प्रधानमंत्री भी बने। वे ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.