भाजपा ने व्यक्त की कड़ी प्रतिक्रिया
सिमडेगा, अप्रैल 9 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पुरी ने कथित रुप से कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे द्वारा भाजपा और आरएसएस को लेकर दिए गए बयान पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि यह बयान पूरी तरह से निराधार, भ्रामक और राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित है। जिसका उद्देश्य केवल जनता को गुमराह करना और अपनी विफलताओं से ध्यान भटकाना है। वहीं जिला महामंत्री मुकेश श्रीवास्तव ने भी कड़ी आपती जताई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई नीति बची है और न ही कोई मुद्दा। इसलिए वह केवल आरोप-प्रत्यारोप की राजनीति कर रही है। -
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.