बोकारो, जून 15 -- बोकारो वरीय संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी ने वरिष्ठ नेता व बोकारो से विधानसभा चुनाव लड़ चुके डॉ. प्रकाश सिंह को झारखंड प्रदेश भाजपा का प्रवक्ता नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति की घोषणा के बाद बोकारो सहित पूरे प्रदेश के भाजपा कार्यकर्ताओं और नेताओं में उत्साह का माहौल है। पार्टी पदाधिकारियों ने इसे संगठन को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया है। प्रदेश प्रवक्ता बनाए जाने पर डॉ. प्रकाश सिंह ने पार्टी नेतृत्व के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि भाजपा ने उन पर जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा कि जनता के बीच भाजपा की पहचान एक भरोसेमंद और विकासोन्मुखी राजनीतिक दल के रूप में बनी है और उनकी प्राथमिकता इस विश्वास को और मजबूत करना होगी।

नियुक्ति पर प्रतिक...