भाजपा ने रैली निकाल दिया धरना,कहा-सूबे की सरकार हर मोर्चे पर फेल
घाटशिला, जून 25 -- चाकुलिया। भाजपा के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को चाकुलिया में रैली निकालकर प्रखंड कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने विभिन्न जनसमस्याओं और सरकारी योजनाओं से संबंधित मांगों को लेकर आवाज उठाई व राज्यपाल के नाम 11 सूत्री मांगपत्र बीडीओ आरती मुंडा को सौंपा। वक्ताओं ने कहा कि सूबे की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। मांगपत्र में अबुआ आवास योजना के लाभुकों को समय पर किस्त राशि उपलब्ध कराने, मईंया सम्मान योजना की राशि का नियमित मासिक भुगतान सुनिश्चित करने सहित विभिन्न मांगें शामिल हैं। रैली की शुरुआत सांसद कार्यालय से हुई। पूर्व मंडल अध्यक्ष सह सांसद प्रतिनिधि पार्थो महतो, शतदल महतो, हरि साधन मल्लिक, चंदन महतो, महिला नेत्री चंदना मुर्मू, जेपी मुर्मू, मनोरंजन महतो, संजय दास समेत अन्य नेताओं के नेतृत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.