भाजपा ने राहुल गांधी के खिलाफ किया प्रदर्शन
बागेश्वर, सितम्बर 21 -- बागेश्वर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह्र राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल के लिए कथित अभद्र टिप्पणी पर भाजपा ने कड़ी आपत्ति जताई है। नाराज कार्यकर्ताओं ने सोमवार अपराह्न तीन बजे स्टेट बैंक तिराहे पर राहुल गांधी का पुतला दहन किया। यहां हुई सभा में वक्ताओं ने राहुल गांधी से सार्वजनिक माफी मांगने तथा अपनी टिप्पणी पर खेद जताने की मांग की है। कार्यक्रम में विधायक कपकोट सुरेश गड़िया, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, संजय परिहार युवा मोर्चा अध्यक्ष आदर्श कठायत, जिला परिषद भेषज संघ अध्यक्ष संजय शाह्, प्रकाश शाह एवं पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- Champawat News: चम्पावत में भाजपा कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन किया
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.