हमीरपुर, अप्रैल 6 -- हमीरपुर, संवाददाता। भाजपा कार्यालय में सोमवार को पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। इस मौके पर पार्टी का झंडा लहराया गया और गोष्ठी का भी आयोजन किया गया। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद बाबूराम निषाद ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के प्रखर राष्ट्रवादी संकल्प, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के 'अंत्योदय' दर्शन तथा अटल बिहारी वाजपेयी के उदात्त नेतृत्व से प्रेरित भाजपा 'राष्ट्र सर्वोपरि' के उस मूल भाव का प्रतीक है, जिसने राजनीति को सेवा, समर्पण और जनकल्याण का माध्यम बनाया है।सदर विधायक डॉ मनोज प्रजापति ने कहा कि असंख्य कार्यकर्ताओं के तप, त्याग और निष्ठा ने भाजपा को एक ऐसे विराट वटवृक्ष में परिवर्तित किया है, जो नए भारत की आकांक्षाओं का सशक्त प्रतिनिधित्व करता है। पूर्व जिलाध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ...