भाजपा ने मुसलमानों को देश की मुख्यधारा से जोड़ा : मुफ्ती शमून कासमी
हरिद्वार, अगस्त 30 -- अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद एवं मनसा देवी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी के संयोजन में प्राचीन बिल्केश्वर महादेव मंदिर में वार्षिक समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उत्तराखंड मदरसा बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शमून कासमी भी शामिल हुए। उन्होंने अखाड़ा परिषद अध्यक्ष श्रीमहंत रविंद्रपुरी का शॉल ओढ़ाकर एवं बुके भेंटकर सम्मान किया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने मुस्लिम समाज को केवल वोट बैंक समझा। 2014 में नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनने के बाद केंद्र सरकार ने मुसलमानों को देश की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया। उन्होंने एक धर्मगुरू द्वारा दिए गए बयान की निंदा करते हुए कहा कि मुस्लिम समाज को उकसाने का काम कर रहे लोगों के बहकावे में नहीं आना चाहिए। यह भी पढ़ें- देवभूमि है, पाकिस्तान नहीं: धामी के सख्त रुख के बाद मौला...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.