प्रयागराज, मई 3 -- प्रयागराज। जौनपुर के मछली शहर की विधायक रागिनी सोनकर ने भाजपा पर महिलाओं को धोखा देने का आरोप लगाया। वार्ड 48 अलोपीबाग के उपचुनाव में सपा प्रत्याशी दीप प्रकाश सोनकर के समर्थन में रविवार को सभा में कहा कि भाजपा नहीं चाहती कि देश के पिछड़े, दलित, शोषित, वंचित, अल्पसंख्यक समाज की महिलाओं को सम्मान और स्वाभिमान के साथ जीने का अवसर मिले। महिला आरक्षण के साथ साजिश का आरोप लगाते हुए कहा कि 2023 मे ही भारी बहुमत से पास बिल को लगभग तीन वर्षों तक लटकाए रखा और अब जबकि कई राज्यों के चुनाव चल रहे थे तो बीच मे सदन बुलाकर परिसीमन एवं आरक्षण की बात करना वाजिब नहीं था। चुनाव प्रचार में एमएलसी डॉ. मानसिंह यादव, विधायक संदीप पटेल, आरके वर्मा, लल्लन राय, महानगर अध्यक्ष सैयद इफ़्तेख़ार हुसैन, संदीप यादव, जिलाध्यक्ष अनिल यादव, रविंद्र यादव, अमर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.