नई दिल्ली, जनवरी 3 -- भाजपा ने ममता बनर्जी पर लगाया 100 करोड़ के भ्रष्टाचार का आरोप------------- नईदिल्ली। विशेष संवाददाता भाजपा ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी की सरकार पर बाढ़ पीड़ितों के मुआवज़े में लूटपाट और बंदरबांट का आरोप लगाते हुए लगभग Rs.100 करोड़ रुपए के भ्रष्टाचार का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ता के के शर्मा ने सीएजी की हाई कोर्ट में प्रस्तुत रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि इससे साफ है कि ममता बनर्जी सरकार भ्रष्टाचार में पूरी तरह डूबी हुई है। यह अमानवीय और जनता के पैसों की लूट है। शर्मा ने ममता बनर्जी सरकार पर बाढ़ पीड़ितों के मुआवज़े में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि मालदा जिले में मुआवज़ा वितरण को लेकर हाई कोर्ट के निर्देश पर सीएजी जांच हुई, जिसमें लगभग 100 करोड़ रुपये के घोटाले के तथ्य...