विकासनगर, मार्च 9 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर राष्ट्रपति के अपमान का आरोप लगाते हुए भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा कार्यकर्ताओं ने सोमवार को कालसी में प्रदर्शन कर उनका पुतला दहन किया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री देश के राष्ट्रपति का सम्मान नहीं कर सकतीं तो संविधान बचाने की बात करना बंद कर दें। कहा कि ममता बनर्जी के राज में सिर्फ घुसपैठियों का स्वागत है और उनके लिए दरवाजे खुले हैं। प्रदर्शन करने वालो में एसटी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री भारत चौहान, रितेश असवाल, गजेंद्र जोशी, प्रभाकर जोशी, विरेंद्र चौहान, चरण सिंह, केशर चौहान, प्रदीप, देवेंद्र, मनोज, तेजन, संदुल चौहान, बबीता, रविता आदि शामिल रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.