सहारनपुर, अप्रैल 6 -- चिलकाना, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने पार्टी का 47वां स्थापना दिवस बड़े उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया। इस अवसर पर मंडल के प्रत्येक बूथ पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की तथा अपने-अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराया। कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता नादिया मीर साहब ने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों पर चलकर ही एक सशक्त और श्रेष्ठ भारत का निर्माण किया जा सकता है। इस अवसर पर चेयरमैन फूल बानो अंसारी, भाजपा नेता जायर हुसैन चाँद, मंडल अध्यक्ष मुकेश शर्मा, सौरभ काम्बोज, सभासद अनुपम जैन, अमजद अली, संजय नम्बरदार, प्रिंस इमाम सहित सैकड़ों कार...