भागलपुर, अगस्त 10 -- ​नवगछिया, निज संवाददाता। संत शिरोमणि रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी जिला नवगछिया ने सामाजिक समरसता कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया। कार्यक्रम का शुभारंभ काशी से लाए गए पवित्र कलश के पूजन के साथ हुआ। इस कलश को नीतेश कुमार दास एवं मधु देवी द्वारा काशी से नवगछिया लाया गया था। ​कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने की। पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय ने कहा, संत रविदास जी के विचार आज भी समाज के लिए अत्यंत प्रासंगिक और अनुकरणीय हैं। यह समरसता अभियान तेतरी धरहरा में कार्यक्रम संयोजक एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा के कुशल नेतृत्व में गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र की विभिन्न बस्तियों में व्यापक रूप से चलाया गया। यह भी पढ़ें- Basti News: गांव-गांव पहुंच रही कलश ...