बागपत, अप्रैल 6 -- बागपत। भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर सोमवार को पार्टी का 47वां स्थापना दिवस धूमधाम के साथ मनाया गया। स्थापना दिवस को उत्सव के रूप में मनाते हुए ध्वजारोहण कर पार्टी समर्पित कार्यकर्ताओं के संघर्षों को याद किया गया। ध्वजारोहण कार्यक्रम के पश्चात गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें केंद्र व राज्य सरकार की योजनाएं बताई गई। जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने संबोधित करते हुए पार्टी के इतिहास पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि पार्टी ने जनसंघ से लेकर आज तक के अपने सफर में राष्ट्रवाद और अंत्योदय के सिद्धांतों को सर्वोपरि रखा है। आह्वान किया कि वे हर गांव, हर बूथ तक जाकर सरकार की योजनाओं को बताकर अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाएं। कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री देवेन्द्र प्रमुख ने किया। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष व जिला अभियान संयोजक शिवेन...