सोनभद्र, मार्च 28 -- सोनभद्र, संवाददाता। राबर्ट्सगंज नगर के चाचा नेहरु पार्क में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष नंदलाल और सदर विधायक भूपेश चौबे के नेतृत्व में कार्यकर्ता ने नीलांबर पीतांबर का शहादत दिवस मनाया। इस दौरान उनके चित्र पर माल्यार्पण व पुष्प अर्पित कर श्रद्धाजंलि अर्पित की गई। गौरतलब है कि आज के ही दिन सन् 1859 में अंग्रेजों ने बिना कोई कानूनी कार्रवाई किए उन्हें फांसी दे दी थी। इसी आधार पर पूरे देश में 28 मार्च को नीलांबर पीतांबर दोनों भाईयों का बलिदान दिवस मनाया जाता है। भाजपा जिलाध्यक्ष नन्दलाल ने कहा कि अंग्रेजों के शोषण के खिलाफ विद्रोह करने वाले देश की माटी के वीर सपूत अमर शहीद नीलांबर पीतांबर के शहादत दिवस पर शत शत नमन। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि नीलांबर पीतांबर अपनी वीरता से अंग्रेजों के साथ कई महीने लड़ाई चली और उन्होंन...