भागलपुर, अप्रैल 12 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। गोशाला प्रांगण में शनिवार को भाजपा जिलाध्यक्ष संतोष कुमार की अध्यक्षता में समाज सुधारक महात्मा ज्योतिबा फुले की जयंती मनाई गई। कार्यकर्ताओं ने उनके चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें नमन किया। अध्यक्ष संतोष कुमार ने कहा कि फुले ने अपना जीवन महिलाओं, वंचितों और शोषितों के उत्थान में समर्पित कर दिया। प्रदेश कार्यसमिति सदस्य प्रो. राजीव पोद्दार व बंटी यादव ने उन्हें महिला शिक्षा का प्रबल समर्थक बताया। जिला महामंत्री योगेश पांडे व नितेश सिंह ने कार्यकर्ताओं से उनके बताए मार्ग पर चलकर सामाजिक कुरीतियों को समाप्त करने का आह्वान किया। कार्यक्रम का संचालन विनोद सिन्हा व धन्यवाद ज्ञापन वंदना तिवारी ने किया। इस दौरान मनीष दास, नीतू सिंह और दिलीप मालाकार समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
हिंदी हिन्दुस्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.