भाजपा ने मनाई जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती
पलामू, जुलाई 6 -- मेदिनीनगर, संवाददाता। भारतीय जनता पार्टी का मेदिनीनगर स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती मनाते हुए विशेष संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने डॉ. मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर विस्तार से चर्चा की। संगोष्ठी में भाजपा के पलामू जिलाध्यक्ष अमित कुमार तिवारी ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी महान राष्ट्रवादी चिंतक, प्रखर शिक्षाविद्, स्वतंत्र भारत के प्रथम उद्योग एवं आपूर्ति मंत्री तथा भारतीय जनसंघ के संस्थापक थे। जिलाध्यक्ष ने कहा कि डॉ. मुखर्जी ने राष्ट्र की एकता, अखंडता और सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.