लखनऊ, अप्रैल 15 -- भाजपा महानगर कार्यालय पर बुधवार को मंडल अध्यक्षों को मतदाता सूची सौंपी गई। अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बूथ अध्यक्षों को सूची देकर मतदाताओं का सत्यापन करा लिया जाए। यदि किसी के नाम छूट गए हों तो चुनाव से पहले जोड़ा जा सके। अध्यक्ष ने कहा कि इस प्रक्रिया में यह भी जांच की जाए कि कहीं तकनीकी या प्रशासनिक कारणों से नाम हटे तो नहीं हैं। यदि ऐसे मामले सामने आते हैं, तो समय रहते आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर उन्हें दोबारा सूची में शामिल कराने का प्रयास पार्टी कार्यकर्ता करेंगे। इस दौरान महामंत्री घनश्याम अग्रवाल, मीडिया प्रभारी अनुराग साहू, महामंत्री सत्येंद्र सिंह, टिंकू सोनकर, उपाध्यक्ष सौरभ बाल्मीकी, विनायक पाण्डेय, दीपक शुक्ला, जीडी शुक्ला, कुमकुम राजपूत, मंत्री चन्द्र प्रकाश अवस्थी आदि थे। यह भी पढ़ें- अनुपस्थित कार्यकर्ता...