खगडि़या, सितम्बर 9 -- खगड़िया । एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी, बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष माननीय संजय सरावगी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी खगड़िया जिला इकाई द्वारा संगठनात्मक कार्यों को और अधिक सशक्त एवं प्रभावी बनाने की दिशा में बेला एवं हरिपुर मंडल में नए मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। भाजपा खगड़िया के जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत द्वारा जारी मनोनयन पत्र के अनुसार, पूर्व में संबंधित मंडलों में मंडल अध्यक्षों द्वारा अपेक्षित रूप से संगठनात्मक कार्य नहीं किए जाने के कारण उनके स्थान पर नए मंडल अध्यक्षों का मनोनयन किया गया है। नवीन मनोनयन के तहत बेला मंडल के मंडल अध्यक्ष के रूप में शशि रंजन कुमार उर्फ राजू केसरी को मनोनीत किया गया है। यह भी पढ़ें- Latehar News: भाजपा चंदवा पूर्वी मंडल कमेटी का विस्तार, पदाधिकारियों की सूची जारी ह...