मथुरा, जून 1 -- उत्तर प्रदेश सरकार के कौशल विकास और व्यावसायिक शिक्षा मंत्री कपिल देव अग्रवाल की उपस्थिति में रविवार को भारतीय जनता पार्टी महानगर मथुरा द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात के 134वें संस्करण का व्यापक स्तर पर आयोजन किया गया। वहीं भाजपा ने आगामी चुनावों को लेकर बूथ स्तर तक अपनी सक्रियता और तेज कर दी है। वृंदावन मंडल के विद्यापीठ शक्ति केंद्र स्थित बूथ संख्या-15 पर आयोजित कार्यक्रम में मंत्री कपिल देव अग्रवाल ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री के विचारों को सुना। मन की बात कार्यक्रम के बाद सभी बूथों पर बूथ समिति की बैठकें आयोजित की गईं, जिनमें संगठनात्मक मजबूती और चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई। यह भी पढ़ें- भाजपा का बूथ उसकी सबसे बड़ी ताकत: नीरज सिंह भाजपा के मेरा बूथ सबसे मजबूत अभियान की...