कटिहार, मार्च 9 -- कटिहार। कटिहार सांसद एवं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता तारिक अनवर ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को हाईजैक कर लिया है। उन्होंने कहा कि नीतीश को मुख्यमंत्री बनाने की बुनियाद पर ही बिहारवासियों ने एनडीए के पक्ष में मतदान किया था। एनडीए के लोगों ने नारा दिया था 25 से 30 फिर से नीतीश कुमार। मगर जीत के कुछ माह बाद ही नीतीश कुमार को मुख्यमंत्री से हटाने की साजिश भाजपा द्वारा रची गई है। यह राजनीतिक साजिश बिहारवासियों से की गई है। सांसद ने कहा कि विधानसभा चुनाव के वक्त हमलोगों ने आशंका व्यक्त की थी कि भाजपा नीतीश को मुख्यमंत्री नहीं रहने देगी। आशंका सच्चाई में तब्दील होने जा रही है। सांसद ने कहा कि परिवार वाद का विरोध करने वाले स्वयं आज उसी राह पर चल पड़ा है।सांसद, जिला अध्यक्ष सुनील यादव और महिला अध्यक्ष आम्रपाली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.