भाजपा ने बाबा साहब का पंचतीर्थ बनाया
बदायूं, मई 21 -- दातागंज। नगर के एक कोल्ड स्टोरेज में बुधवार को भाजपा एससी मोर्चा का विधानसभा स्तरीय सम्मेलन आयोजित हुआ। इसमें दातागंज विधायक राजीव कुमार सिंह ने मुख्य रूप से सहभागिता कर समाज के सम्मान और संगठन की मजबूती पर चर्चा की। सम्मेलन में विधायक और वक्ताओं ने सपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पूर्ववर्ती शासन में पदोन्नति में आरक्षण खत्म कर दलित अधिकारियों का हक मारा गया और महापुरुषों के नाम पर बने जिलों के नाम बदलकर समाज का अपमान किया गया। इसके विपरीत, भाजपा ने सबका साथ, सबका विकास के मंत्र पर काम करते हुए बाबा साहेब के पंचतीर्थों का विकास किया और योजनाओं का लाभ अंतिम पायदान तक पहुंचाया। विधायक ने मौके पर ही अधिकारियों को समाज की समस्याओं के प्राथमिकता पर निस्तारण के निर्देश दिए।संयोजक हेमचंद्र गौतम व तेजपाल सागर रहे। मुख्य अतिथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.